"स्व० कालिका प्रसाद दूबे स्मारक महाविद्यालय, एकडंगा, खजनी-गोरखपुर" जो जिला मुख्यालय गोरखपुर से दक्षिण दिशा में गोरखपुर-सिकरीगंज मार्ग पर 28 कि०मी० की दूरी स्थित है, शिक्षा के क्षेत्र में एक नवीन कीर्तिवान तथा क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने हेतु संकल्पित होकर विकास खण्ड उरूवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पं० राम बुझारत दूबे जी ने सन् 2013 ई० में अध्यक्षता में इस महाविद्यालय की स्थापना की थी जो अध्यक्ष जी के द्वारा अपने जीवन की विभिन्न सराहनीय उपलब्धियों के क्षेत्र में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसने क्षेत्र में शैक्षिक सम्वर्धन एवं उन्नयन हेतु एक नवीन सोच एवं मार्ग को प्रशस्त किया है।
इसी संकल्प को लेकर उनके उर्जावान पुत्र श्री गौरी शंकर दूबे (प्रबन्धक) ने प्रथम अवस्थापना वर्ष से ही कला एवं वाणिज्य संकायों को सफलता पूर्वक संचालित कराने का सराहनीय कार्य किया है।